भारत
धार्मिक अनुष्ठान में जाने की अनुमति न मिलने पर डिप्टी कलेक्टर का इस्तीफा!
jantaserishta.com
23 Jun 2023 10:20 AM IST

x
महिला डिप्टी कलेक्टर ने अपनी नौकरी से सिर्फ इसलिए इस्तीफा दे दिया.
भोपाल: मध्य प्रदेश की एक महिला डिप्टी कलेक्टर ने अपनी नौकरी से सिर्फ इसलिए इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उसके घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में जाने की अनुमति देने से सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकार कर दिया था। मामला छतरपुर जिले लवकुशनगर का है, यहां एसडीएम के पद पर निशा बांगरे पदस्थ हैं। वह बैतूल जिले के आमला में 25 जून से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने अवकाश मांगा और आवेदन भी किया ,मगर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली। इस आयोजन के संयोजक उनके पति हैं। वह अपने मकान के गृहप्रवेश के साथ ही विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन करने जाना चाहती थीं।
धार्मिक आयोजन में जाने के लिए अवकाश और अनुमति न मिलने से नाराज निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे इस्तीफा दे रही हैं।
ज्ञात हो कि पिछले काफी अरसे से निशा बांगरे अवकाश पर रहीं और उनके आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में आमला से चुनाव लड़ने की भी चर्चा है। एक बार तो वह स्वयं भी कह चुकी हैं कि जनता अगर ऐसा चाहती है, तो वे विचार करेंगी।
Tagsडिप्टी कलेक्टरडिप्टी कलेक्टर इस्तीफाधार्मिक अनुष्ठानभोपालनिशा बांगरेdeputy collectorresignation of deputy collectorreligious ritualBhopalNisha Bangre
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





