भारत

छात्राओं से अभद्रता मामले में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, देखें VIDEO

jantaserishta.com
11 July 2023 4:16 PM IST
छात्राओं से अभद्रता मामले में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, देखें VIDEO
x
जिलाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया था।
झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक डिप्टी कलेक्टर को छात्रावास में निरीक्षण के दौरान नाबालिग बालिकाओं से अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया है। छात्राओं की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एसडीएम सुनील कुमार झा ने नवीन आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तीन आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत भी की थी। इस मामले के सामने आने पर सोमवार शाम को इंदौर के संभागायुक्त ने सुनील कुमार झा को निलंबित करते हुए बुरहानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया था।
वहीं, पुलिस ने उन्हें मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया और विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि रविवार को छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एसडीएम झा ने तीन बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ। इस मामले की सोमवार को थाने में शिकायत की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story