भारत
बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की चेतावनी, निलंबन का खतरा
jantaserishta.com
10 March 2026 11:13 AM IST

x
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होगा। जब इरादे स्पष्ट होते हैं, तो डबल इंजन वाली सरकार की नीतियां सफल होती हैं। जो लोग पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता के लिए काम करते हैं, उन्हें सम्मान मिलता है। दबाव और जबरदस्ती पर आधारित राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने एक दिन पहले 9 मार्च को बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वे अपना आंदोलन जल्द समाप्त नहीं करते हैं, तो उन्हें निलंबित किया जाएगा। विभागीय कामकाज के लिए उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सोमावर को पत्रकारों से बातचीत में अपील करते हुए कहा कि अंचलाधिकारी कुछ लोगों के बहकावे में न आएं। समय रहते वे काम पर लौट आएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की सहानुभूति को कमजोरी नहीं समझा जाए। जनता के कामकाज को प्रभावित करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा था कि भूमि से संबंधित जिन मामलों में आपत्ति नहीं है, उन्हें 14 दिन में निस्तारित किया जाए। खसरा, लगान में मामूली त्रुटियों के सुधार के लिए 35 दिन, विशेष-जटिल मामलों के निराकरण के लिए 75 और परिमार्जन में सुधार के लिए 15 दिन का समय निर्धारित है।
उन्होंने कहा था कि पिछले साल अगस्त में करीब 46 लाख आवेदनों का 31 मार्च तक निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 40 लाख आवेदन सिर्फ परिमार्जन के हैं। यह योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। पहले सीओ और अब कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है।
उन्होंने कहा था कि हड़ताल समाप्त होते ही आवेदनों का निस्तारण करना होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक शनिवार अंचल कार्यालय में आयोजित संवाद में थाने के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसकी निगरानी जिलों के निगरानी डीएम और एसपी करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा था कि राजस्व अधिकारी अंचल की बजाय पंचायत स्तर पर बैठकर जन शिकायतों को निपटाएंगे। उन्होंने बताया कि राजस्व न्यायालय के मामलों के निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
Tagsबिहारराजस्व कर्मियों की हड़तालडिप्टी सीएम विजय सिन्हाBiharrevenue officials on strikeDeputy CM Vijay Sinha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





