भारत

महाकालेश्वर मंदिर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने की पूजा-अर्चना, कॉमेडियन भारती सिंह भी हुई शामिल

Nilmani Pal
22 Feb 2024 2:06 AM GMT
महाकालेश्वर मंदिर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने की पूजा-अर्चना,  कॉमेडियन भारती सिंह भी हुई शामिल
x

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कॉमेडियन भारती सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, आज परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि हमारा देश प्रगति करे, सभी लोग खुश रहें।

महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित, महाकालेश्वर भगवान का प्रमुख मंदिर है। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का मनोहर वर्णन मिलता है। स्वयंभू, भव्य और दक्षिणमुखी होने के कारण महाकालेश्वर महादेव की अत्यन्त पुण्यदायी महत्ता है। इसके दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है, ऐसी मान्यता है।

महाकवि कालिदास ने मेघदूत में उज्जयिनी की चर्चा करते हुए इस मंदिर की प्रशंसा की है।1235 ई. में इल्तुत्मिश के द्वारा इस प्राचीन मंदिर का विध्वंस किए जाने के बाद से यहां जो भी शासक रहे, उन्होंने इस मंदिर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण की ओर विशेष ध्यान दिया, इसीलिए मंदिर अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त कर सका है। प्रतिवर्ष और सिंहस्थ के पूर्व इस मंदिर को सुसज्जित किया जाता है।


Next Story