भारत

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली में BJP नेताओं से करेंगे मुलाकात

Nil dhankar
5 Aug 2022 6:19 AM IST
डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली में  BJP नेताओं से करेंगे मुलाकात
x
दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम आज कैबिनेट विस्तार के बीच दिल्ली पहुंच रहे हैं जहां उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग बैठक होगी। इसके अलावा यह खबर भी सामने आ रही है कि सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अपनी कई बैठकें रद्द कर दी हैं। अचानक फडणवीस का दिल्ली दौरा और शिंदे का बैठके रद्द करने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल शिंदे कैबिनेट का अभी तक गठन नहीं हो सका है जिसे लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है।

शिंदे कैबिनेट का विस्तार जल्द ही होना है और खबरों की मानें तो इसमें कई विधायक शिवसेना खेमे यानि शिंदे कैंप के होंगे जो मंत्री होंगे, हालांकि अभी इसे लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं। नई कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर तो सहमति बन गई है लेकिन मंत्रालय को लेकर पेंच फंसा हुआ है कि किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाए। इसी को सुलझाने के लिए देवेंद्र फडणवीस दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। फिलहाल राज्य के मंत्रिमंडल में शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल दो सदस्य हैं। दोनों ने 30 जून को शपथ ली थी।

Next Story