भारत

राज ठाकरे से मिले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, सुप्रिया सुले ने कहा- 105 विधायकों वाला एक नेता उनके घर जाता है

jantaserishta.com
15 July 2022 3:49 PM IST
राज ठाकरे से मिले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, सुप्रिया सुले ने कहा- 105 विधायकों वाला एक नेता उनके घर जाता है
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात की थी। इस मीटिंग की काफी चर्चाएं हुईं और तमाम कयास तक लगने लगे कि क्या फडणवीस की ओर से राज ठाकरे के बेटे अमित को मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया जाएगा। अब इस पर शरद पवार की बेटी और एनसीपी लीडर सुप्रिया सुले ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा और उपलब्धि तो काम से मिलती है। यह इसलिए नहीं मिलती कि कोई किसी के घर पर गया था। 105 विधायकों वाला एक नेता उनके घर जाता है, जिनके पास एक विधायक होता है। आप इसके बारे में क्या कहेंगे? मुझे नहीं पता कि कोई कैसे सोचता है।'सुप्रिया सुले ने कहा, 'महाराष्ट्र की राजनीति में जो कुछ भी शुरू हुआ है, वह आम आदमी के फायदे के लिए नहीं है, केवल अपने स्वार्थ के लिए है।' आज सुबह ही फडणवीस ने राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। हालांकि इस मीटिंग को लेकर अब तक भाजपा या फिर राज ठाकरे की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। फिर भी यह तय माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन और शिवसेना में मची कलह के बीच राजनीतिक चर्चा भी हुई होगी। भाजपा के नेताओं का तो इतना ही कहना है कि फडणवीस राज ठाकरे के स्वास्थ्य के बारे में जानने पहुंचे थे क्योंकि उनकी हाल ही में सर्जरी हुई थी।

देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के बाद राज ठाकरे ने उनकी तारीफ करते हुए एक पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने लिखा था, 'आपने अपने कामों से दिखाया है कि पार्टी और उसका आदेश किसी भी व्यक्ति की आकांक्षाओं से बड़ा है। पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता इसका सार है कि वह क्या है।' यही नहीं उन्होंने कहा था कि आपका यह पद स्वीकारना देश और राज्य के सभी राजनीतिक दलों और संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा याद किया जाएगा। इस पत्र के बाद से ही एक बार फिर मनसे और भाजपा के साथ आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
गौरतलब है कि शिवसेना में मची कलह के बीच राज ठाकरे ने एक ट्वीट भी किया था, जिसे उद्धव पर निशाने के तौर पर देखा गया था। राज ठाकरे ने लिखा था कि यदि कोई व्यक्ति अपने भाग्य को ही कर्म समझ लेता है तो फिर उसका पतन होना सुनिश्चित हो जाता है। उनकी पोस्ट में किसी का नाम नहीं था, लेकिन इसे उद्धव ठाकरे पर ही तंज के तौर पर देखा गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story