भारत

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- कांग्रेस की नजर हमेशा कुर्सी पर रहती है...जानें पूरी बात

jantaserishta.com
5 Sept 2022 11:09 AM IST
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- कांग्रेस की नजर हमेशा कुर्सी पर रहती है...जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस के युवराज पर हमला बोला। कहा कांग्रेस को हमेशा गरीबों से नफरत रही है। पार्टी ने कभी गरीब को गरीब नहीं समझा। मदद करने के बजाए मजाक उड़ाया। कांग्रेस के शासनकाल में योजना आयोग ने आंकड़े जारी कर बताया था कि करीब 27 रुपये रोज पाने वाला गरीब नहीं है। वह व्यक्ति जीवन व्यतीत कर सकता है।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आटा, दाल और चावल तक का भाव नहीं बताया। मुझे याद है इन्हीं युवराज के शासनकाल में योजना आयोग ने आंकड़े जारी कर बताया था कि करीब 27 रुपये प्रतिदिन की आय पर जीवन व्यतीत करने वाला व्यक्ति गरीब नहीं है। इस तरह से तो ये गरीबी हटाया करते थे। गरीबी को मानसिक बीमारी कह कर गरीबों का उपहास उड़ाया करते थे।
डिप्टी सीएम कहा कि कांग्रेस की नजर हमेशा कुर्सी पर रहती है। कांग्रेस एक खानदान की चारों पीढ़ियां सिर्फ गरीबी की बात करती रहीं है। वे गरीबों के हित में अब तक कुछ नहीं कर सकी हैं। देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कांग्रेस नेता गरीबों की आंखों में धूल झोंककर उनसे वोट मांगते हैं। मतलब निकल जाने के बाद जनता के बीच कांग्रेसी जाने से परहेज करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story