भारत

उपमुख्यमंत्री ने मरीजों से बदसलूकी करने वालों को दी कार्रवाई की चेतावनी

jantaserishta.com
23 Dec 2022 10:25 AM IST
उपमुख्यमंत्री ने मरीजों से बदसलूकी करने वालों को दी कार्रवाई की चेतावनी
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| डॉक्टरों द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। पाठक ने कहा है, "अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। डॉक्टरों और कर्मचारियों को अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाना चाहिए। मरीजों के साथ रंगदारी और बदसलूकी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने कहा है कि सरकार मरीजों को सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
पाठन ने कहा, "2017 के बाद से अस्पतालों में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार में बदलाव आया है। संसाधन भी बढ़े हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजों को मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सभी सुविधाएं मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी।"
उपमुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि, "ओटी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। अधिकारी यह देखें कि कैमरे कहां लगे हैं, किसी भी स्थिति में मरीजों से पैसा न लिया जाए और महिला अस्पतालों में भी विशेष सतर्कता बरती जाए. मरीजों को सभी दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story