
x
एक्शन में पुलिस.
मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स की ओर से डिप्टी सीएम शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला. इसी तरह का धमकी भरा मेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी मिला है. पुलिस की शुरुआती जांच में इन ईमेल को हॉक्स कॉल पाया गया है.
पुलिस ने बताया कि गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात शख्स द्वारा ईमेल मिला है, जिसमें डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी देते हुए, उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने धमकी दी गई है.
पुलिस ने बताया कि ऐसे ही धमकी भरा एक मेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी मिला है. पुलिस ने इन धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस की प्राइमरी इंवेस्टिगेशन में इन ईमेल के हॉक्स कॉल होने की जानकारी सामने आई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





