भारत
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का हमला, कहा- तुरंत सीबीआई को दे और...
jantaserishta.com
15 Sept 2022 1:48 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी 'स्टिंग वीडियो' पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सीबीआई इसकी जांच करे। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी इसे तुरंत सीबीआई को दे और 4 दिन के भीतर इसकी जांच की जाए। दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में सीबीआई केस में आरोपी नंबर 1 बनाए गए सिसोदिया ने कहा कि यदि चार दिन में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो माना जाए कि यह स्टिंग फर्जी है।
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे बीजेपी के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर सवाल किया गया तो सिसोदिया ने कहा, ''ये जो आपका कथित स्टिंग है, उसे बीजेपी अभी सीबीआई को दे। चार के दिन के अंदर इसकी जांच करके सीबीआई मुझे गिरफ्तार कर ले। सीबीआई इसकी गहनता औऱ तेजी से जांच करे। यदि यह स्टिंग सच्चा है तो चार दिन के अंदर, आज गुरुवार है, सोमवार तक मुझे गिरफ्तार कर ले। नहीं तो आप मान लेना यह भाजपा और पीएम मोदी के दफ्तर से रची गई साजिश है। आजकल पीएम ऑफिस में सरकारें गिराने की साजिश ही रची जा रही है। सीबीआई इसकी जांच करे और पूरे इंटेलिजेंस लगाकर जांच करे। पूरी जांच करके अरेस्ट करें नहीं तो मानो कि स्टिंग झूठा है और प्रधानमंत्री दफ्तर की साजिश है। माफी मांगें कि स्टिंग झूठा है, गलत साजिश की।''
सिसोदिया ने कहा, ''इन्होंने मेरे यहां सीबीआई की रेड कराई, कुछ नहीं मिला। फिर लॉकर में गए वहां भी केवल बच्चे का झुनझुना मिला। इन्होंने सारी जांच करा ली। सीबीआई के बाद ईडी की जांच करा ली, इसमें भी कुछ नहीं मिला तो स्टिंग लेकर आए हैं, कि देखो जी यह आदमी कह रहा है, इनको दिए होंगे, इनको दिए होंगे।'' सिसोदिया ने कहा कि भाजपा आजकल सीबीआई की एक्सटेंडेड ब्रान्च है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





