भारत
अरब सागर में डिप्रेशन सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बना
jantaserishta.com
22 Oct 2025 11:29 AM IST

x
नई दिल्ली: मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि देश के समुद्री हिस्सों (अरब सागर और बंगाल की खाड़ी) में दो सक्रिय मौसम प्रणालियां विकसित हो चुकी हैं। इनमें से एक दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बना डिप्रेशन है, जबकि दूसरी तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में मौजूद है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह प्रणाली बुधवार सुबह उसी क्षेत्र में केंद्रित थी। यह डिप्रेशन अमिनीदीवी (लक्षद्वीप) से लगभग 630 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण, पश्चिम और पंजिम (गोवा) से करीब 1,020 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
आईएमडी के अनुसार, यह मौसम प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी। अरब सागर में बने इस डिप्रेशन के कारण आने वाले दिनों में लक्षद्वीप, केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है और मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में भी मौसम प्रणाली सक्रिय हो चुकी है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर श्रीलंका के तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अब तमिलनाडु तट के पास पहुंच गया है। यह प्रणाली आज सुबह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट से सटे समुद्री क्षेत्र में केंद्रित थी।
विभाग ने बताया कि यह सिस्टम अगले 12 घंटों में और मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल सकता है जब यह दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा। इसके बाद, अगले 12 घंटों में इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





