भारत

अवैध रूप से रह रहे 30 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट

jantaserishta.com
1 Oct 2023 1:33 PM IST
अवैध रूप से रह रहे 30 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट
x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सितंबर में द्वारका इलाके में बिना वैध वीजा के रह रहे 30 से अधिक विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि सितंबर में द्वारका जिले में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई जारी रखते हुए उन्हें पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
डीसीपी ने कहा," टीमें उन विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए कार्रवाई में जुट गईं, जो वैध वीजा के बिना भारत में लंबे समय से रह रहे हैं। "डीसीपी ने कहा, "अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक नाइजीरिया, कैमरून, चीन गिनी और आइवरी कॉस्ट के थे।"
डीसीपी ने कहा, "उन्हें वैध वीजा के बिना भारत में अधिक समय तक रहते हुए पाया गया। उन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनके निर्वासन का आदेश दिया। तदनुसार, उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story