
x
CM शिवकुमार ने बांटे विभाग
Bengaluru बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। बुधवार, 12 अगस्त को जारी पोर्टफोलियो आवंटन में मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त समेत कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं बीजेड जमीर अहमद खान को हाउसिंग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत के कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पास वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय एवं मानवाधिकार, संसदीय कार्य और विधान जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। इसके साथ ही बेंगलुरु विकास से जुड़े BDA और BMRDA सहित कई अहम जिम्मेदारियां भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगी।
मंत्रियों के विभागों की बात करें तो बीजेड जमीर अहमद खान को हाउसिंग विभाग दिया गया है। रामलिंगा रेड्डी को वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मण सावदी को कृषि विपणन को छोड़कर सहकारिता विभाग दिया गया है। रुद्रप्पा मन्नप्पा लमानी को चीनी एवं कपड़ा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा केएच मुनियप्पा को समाज कल्याण, रिजवान अरशद को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और शिवराज तंगडगी को पिछड़ा वर्ग कल्याण के साथ कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यूटी खादर को अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया है। टी. रघुमूर्ति को अनुसूचित जनजाति कल्याण और अजय सिंह को लघु सिंचाई के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पूर्व कानूनी सलाहकार एएस पोन्नन्ना को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
TagsKarnataka GovernmentDK ShivakumarKarnataka CabinetPortfolio AllocationZameer Ahmed KhanKarnataka Congressकर्नाटक सरकारडीके शिवकुमारकर्नाटक मंत्रिमंडलविभागों का बंटवाराजमीर अहमद खानकर्नाटक कांग्रेसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





