भारत

लोगों को आ रही मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल, दूरसंचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी

jantaserishta.com
29 March 2024 1:45 PM IST
लोगों को आ रही मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल, दूरसंचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
x
साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं.
नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को लोगों को मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के बारे में एक एडवाइजरी जारी की। नागरिकों को दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वाले धमकी दे रहे हैं कि उनके सभी मोबाइल नंबर काट दिए जाएंगे या उनके मोबाइल नंबरों का किसी गैरकानूनी गतिविधियों में दुरुपयोग किया जा रहा है।
दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों (जैसे +92) से अपने आप को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में भी एक एडवाइजरी जारी की है। दूरसंचार विभाग ने कहा, "साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।''
दूरसंचार विभाग ने कहा कि वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है। विभाग ने लोगों को ऐसी कॉल प्राप्त होने पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी है। सरकार ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल 'चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस' सुविधा पर इस तरह की धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने को कहा है। इसके अलावा नागरिक संचार साथी पोर्टल 'अपने मोबाइल कनेक्शन जानें' सुविधा पर अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन की जांच कर सकते हैं और किसी भी मोबाइल कनेक्शन की रिपोर्ट कर सकते हैं!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story