भारत
देवघर एम्स ने हाईकोर्ट में कहा, झारखंड सरकार सुविधाएं उपलब्ध कराने में गंभीर नहीं
jantaserishta.com
3 May 2023 3:23 PM IST

x
फाइल फोटो
रांची (आईएएनएस)| देवघर एम्स के प्रबंधन ने झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को कहा कि यहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति झारखंड सरकार गंभीर नहीं है। एम्स की ओर से यह बात गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई की दौरान कही गई है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान एम्स में बुनियादी सुविधाओं के संबंध में एम्स प्रबंधन को जवाब दाखिल करने को कहा था। इसमें देवघर एम्स के डायरेक्टर को प्रतिवादी बनाया गया था।
देवघर एम्स की ओर से दाखिल किए गए जवाब में कहा गया कि यहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है। इसे लेकर कई बार राज्य सरकार को पत्र लिखा गया लेकिन सरकार ने इसपर कोई निर्णय नहीं लिया। राज्य सरकार से जिन सुविधाओं की मांग की गई है उनमें इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एप्रोचिंग रोड, फ्लाईओवर और जरूरत के अनुसार की व्यवस्था शामिल है।
अब देवघर एम्स के जवाब पर अपना वक्तव्य देने के लिए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से समय की मांग की है। याचिका में सांसद की ओर से कहा गया है कि देवघर एम्स में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उनकी ओर से कोर्ट से देवघर एम्स के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, पहुंच पथ, सड़क तथा फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह कोर्ट से किया गया है।
इस याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय और केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने मामले की पैरवी की।
Tagsदेवघर एम्सझारखंड हाईकोर्टझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड सरकारDeoghar AIIMSJharkhand High CourtJharkhandJharkhand NewsGovernment of Jharkhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





