भारत

छाया घना कोहरा: कड़ाके की ठंड में परेशान हुए यात्री, ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

jantaserishta.com
30 Dec 2022 3:14 PM IST
छाया घना कोहरा: कड़ाके की ठंड में परेशान हुए यात्री, ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

परिजनों का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है.
कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर घना कोहरा के कारण ट्रेन की चपेट में आने से 40 साल की एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला अपनी मां और बहन के साथ रामगढ़ से डीहरी जा रही थी तभी शुक्रवार की सुबह ये घटना हुई.
मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है. मृतक महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में रहती थी. उसकी पहचान शारदा देवी के रूप में हुई है.
महिला की बहन लक्ष्मीना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग अपने घर से अपनी मां को रोहतास जिले के डेहरी छोड़ने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से टिकट कटा कर जैसे ही निकले तभी प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन की चपेट में आने से मेरी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद रेल कर्मियों द्वारा परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई.
भभुआ रोड जीआरपी के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया घना कोहरा के कारण डेहरी जा रही एक महिला की मौत हो गई है. वह अपनी मां और बहन के साथ स्टेशन पहुंची थी.
मृतक महिला के पास से रेलवे का टिकट भी बरामद हुआ है जो डेहरी का है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story