भारत

डेनमार्क की PM का भारत दौरा, PM मोदी ने किया स्वागत

jantaserishta.com
9 Oct 2021 10:36 AM IST
डेनमार्क की PM का भारत दौरा, PM मोदी ने किया स्वागत
x

नई दिल्ली: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन (Mette Frederiksen) अपने 3 दिवसीय भारत दौरे के लिए शनिवार तड़के दिल्ली पहुंची. विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मेटे फ्रेडरिक्सन 9 से 11 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) से मुलाकात करेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि डेनमार्क पीएम की यात्रा भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की समीक्षा करने और उसे आगे बढ़ाने का एक अवसर है. प्रवक्ता ने कहा कि इस यात्रा (डेनमार्क की प्रधानमंत्री) से भारत और डेनमार्क के करीबी एवं दोस्ताना संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है. भारत के लिए मेटे फ्रेडरिक्सन का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले मार्च से लागू कोरोना प्रतिबंध के बाद भारत का दौरा करने वाली वह पहली राष्ट्राध्यक्ष हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story