
x
DEMO PIC
कोपेनहेगन (आईएएनएस)| डेनमार्क में 2022 में सोलर पैनल और विंड टर्बाइन्स ने 21.2 टेरावाट प्रति घंटे बिजली का एक नया ग्रीन रिकॉर्ड बनाया, जो 2021 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। इसकी सूनचा डेनिश उद्योग परिसंघ (डीआई) ऊर्जा विभाग ने दी। डीआई एनर्जी के उद्योग निदेशक ट्रॉल्स रानिस ने एक बयान में कहा, डेनमार्क में, सोलर सेल्स और वाइंड टर्बाइन्स ने कभी भी 2022 के जितनी बिजली का उत्पादन नहीं किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डेनिश एनर्जी एजेंसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए, डीआई ने कहा कि विंड टर्बाइन्स ने 2022 में 19 टेरावाट बिजली और सोलर फोटोवोल्टिक्स ने 2.2 टेरावाट बिजली का उत्पादन किया।
2021 में, सौर और पवन ऊर्जा ने मिलकर 17.3 टेरावाट उत्पन्न किए गए थे।
रानिस ने कहा, न केवल डेनमार्क में कंज्यूमर्स के लिए विंड टर्बाइन और सोलर सेल सस्ती और हरित बिजली का उत्पादन करते हैं, वे यूरोप में हरित संक्रमण में भी योगदान करते हैं। यह एक बड़ी जीत है।
उन्होंने कहा कि डेनमार्क ने एक साल पहले की तुलना में 2022 में अधिक ऊर्जा का निर्यात किया और कम आयात किया।
डीआई एनर्जी के अनुसार, इंडस्ट्री ने 2022 में 5.3 मिलियन घरों के लिए पर्याप्त हरित बिजली उत्पन्न की, जो 2021 में लगभग एक मिलियन थी।
रानिस ने कहा, यह भविष्य के लिए उम्मीद की रोशनी है। अगर हमारे पास 2030 तक बढ़ी हुई खपत की आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त हरित ऊर्जा है, तो इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से वर्तमान बिजली उत्पादन में पांच गुना वृद्धि की आवश्यकता होगी।
Tagsडेनमार्कग्रीन एनर्जी रिकॉर्डग्रीन एनर्जीसोलर पैनलविंड टर्बाइन्सDenmarkGreen Energy RecordGreen EnergySolar PanelsWind Turbines
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





