भारत
डेंगू के मरीज को प्लाज्मा की जगह मौसम्बी जूस देने से मौत, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
20 Oct 2022 5:36 PM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप।
प्रयागराज (यूपी) (आईएएनएस)| प्रयागराज में एक अजीबोगरीब घटना में डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मीठा नींबू का रस (मौसमी जूस) दिया गया और उसकी मौत हो गई। यूपी के एक फर्जी ब्लड बैंक यूनिट का कथित तौर पर पदार्फाश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे एक स्थानीय पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनजान लोगों को प्लाज्मा और मौसमी (मीठा नीबू) दोनों का रस 'समान' दिखता है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और जल्द ही एक परीक्षण रिपोर्ट की उम्मीद है। उन्होंने कहा, मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य सरकार ने यूपी के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी लेने से मना किया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को नगर निगम को डेंगू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश दिया। कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से मेडिकल सुविधाओं के अपग्रेडेशन की जानकारी देने को भी कहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





