भारत
तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, एक दिन में 19 लोगों को डेंगू की पुष्टि
jantaserishta.com
2 Nov 2022 9:37 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। बीते हफ्ते की बात करें तो एक हफ्ते में जहां 27 मामले सामने आए थे, वहीं अब एक दिन में ही 19 मामलों की पुष्टि हुई है। सभी डेंगू के मरीज अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 125 हो गई है। जिला स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर में डेंगू के 103 मरीज मिले हैं, वहीं मलेरिया के मरीजों की संख्या 92 हो गई है। जबकि तीन मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक डेंगू के 57 मरीज मिले थे, 29 अक्टूबर को आंकड़ा 79 तक पहुंच गया, जबकि पिछले चार दिनों में 46 मरीज बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या कुल 125 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सर्कुलर जारी करते हुए डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजने के आदेश दिए गए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश ने बताया कि निजी अस्पतालों से आने वाले डेंगू के संदिग्ध नमूनों की जांच जिला अस्पताल और साइड पीजीआई में बनाई गई लैब में की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





