
x
Haryana. हरियाणा। हरियाणा में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसके बाद अब बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के मामला बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के 12 जिले, जिसमें झज्जर, फतेहाबाद, जींद, करनाल, सिरसा, कैथल, यमुनानगर, हिसार, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र और भिवानी में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला था। इन जिलों में पानी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
पहले 12 जिलों में औसत 3,350 ओपीडी रोजाना की थी। लेकिन अब सितंबर के 13 दिन में ये आंकड़ा प्रतिदिन 10,053 तक पहुंच रहा है। इन जिलों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब तक अकेले डेंगू के 509 मरीज सामने आए हैं और मलेरिया के भी 125 मरीज इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा हिसार में अब तक चर्म रोग के 617 केस मिले। स्किन एलर्जी में कुरुक्षेत्र में 336 केस सामने आए हैं। वहीं, 12 जिलों में कुरुक्षेत्र दूसरा बड़ा हाट स्पाट है।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news live
Next Story





