भारत

किसान सलाहकारों का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां

jantaserishta.com
12 July 2023 12:16 PM IST
किसान सलाहकारों का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान सलाहकारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को घायल होने की खबर है।
बिहार के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों किसान सलाहकार जनसेवक का दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की। ये सभी पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर एकत्रित होकर विधानसभा घेराव करने वाले थे।
आर ब्लॉक चौराहे से जब ये आगे बढ़े तब पुलिस ने इन्हें हटने को कहा। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। वरीय पुलिस अधिकारी माइक पर किसान सलाहकारों को पीछे हटने के लिए कह रहे थे। लेकिन, जब ये नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं, जिससे अफरातफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हे जनसेवक के पद पर समायोजित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे 13 साल से काम कर रहे हैं और राज्य सरकार ठगने का काम कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story