भारत
तेलंगाना: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन
jantaserishta.com
26 March 2023 4:34 PM IST

x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी नेता राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में रविवार को हैदराबाद स्थित पार्टी कार्यालय में सत्याग्रह किया। कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने पार्टी के राज्य मुख्यालय गांधी भवन में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेता तारिक अनवर, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी और अन्य नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की अयोग्यता की निंदा की और इसे मोदी सरकार की साजिश करार दिया। उन्होंने अयोग्यता रद्द होने तक विरोध जारी रखने का संकल्प लिया।
माणिकराव ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाया गया क्योंकि वह मोदी सरकार के समर्थन से अडाणी द्वारा सार्वजनिक धन की लूट को उजागर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी से नहीं डरते और इस देश के गरीबों की आवाज उठाते रहेंगे।
रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की अयोग्यता नरेंद्र मोदी सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा, सरकार राजनीतिक रूप से राहुल गांधी का सामना करने में असमर्थ थी और इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया।
रेवंत रेड्डी ने कहा, आज बीजेपी उन्हें अयोग्य घोषित कर सकती है, लेकिन कल वह प्रधानमंत्री होंगे।
उत्तम कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को एक साजिश के तहत अयोग्य ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से कांग्रेस नेता को मानहानि मामले में सजा सुनाई गई, उससे कई तरह के संदेह पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि मानहानि के मामलों में मुकदमे सालों तक चलते हैं लेकिन इस मामले में अदालत ने कुछ ही हफ्तों में फैसला सुना दिया।
टीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को ऊपरी अदालत में सजा को चुनौती देने के लिए एक महीने का समय दिया है, लेकिन मोदी सरकार ने जल्दबाजी में उन्हें 24 घंटे के भीतर संसद से अयोग्य घोषित कर दिया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि चूंकि राहुल गांधी मोदी-अडाणी गठजोड़ का पदार्फाश करने के लिए संसद में आवाज उठा रहे थे, इसलिए सरकार ने उन्हें उनकी आवाज दबाने के लिए अयोग्य घोषित किया है।
सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि यदि आवश्यक हो, तो सभी कांग्रेस सांसदों को राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।
राज्य के पूर्व मंत्री के. जना रेड्डी, पोन्नला लक्ष्मैया, मोहम्मद अली शब्बीर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी, पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव और अन्य ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
Tagsतेलंगानातेलंगाना न्यूज़तेलंगाना कांग्रेसराहुल गांधीTelanganaTelangana NewsTelangana CongressRahul Gandhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





