वायु-शक्ति का प्रदर्शन: आसमान में गरजेंगे 140 से ज्यादा लड़ाकू विमान, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine War) के बीच आने वाली 7 मार्च को भारत अपनी वायु-शक्ति का प्रदर्शन करने जा रहा है. भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के इस वायु शक्ति अभ्यास के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) होंगे. इस दौरान पीएम मोदी एक टारगेट फिक्स करेंगे, जिसे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान (Fighter Plane) ध्वस्त करेंगे. खास बात ये है कि इस वायु शक्ति अभ्यास में राफेल समेत करीब 150 विमान हिस्सा लेंगे और आसमान में अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे. इससे पहले भारतीय वायु सेना का ये अभ्यास साल 2019 में हुआ था. इस बार जैसलमेर के पोखरण रेंज में वायु सेना के 150 विमान 7 मार्च को आसमान में अपने जौहर दिखाकर दुनिया में अपनी वायु शक्ति का प्रदर्शन करेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





