भारत

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, VIDEO शेयर कर सीएम शिवराज बोले- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा

jantaserishta.com
30 Oct 2020 12:46 PM IST
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, VIDEO शेयर कर सीएम शिवराज बोले- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा
x

पैगंबर मोहम्मद को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बयान के विरोध में भोपाल में गुरुवार को हुए प्रदर्शन पर शिवराज सिंह चौहान ने सख्त रवैया अपनाया है। गुरुवार को हुए प्रदर्शन में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे। शिवराज सरकार ने अब प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

गुरुवार को भोपाल के इकबाल मैदान में हजारों लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसका आयोजन भोपाल मध्य से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने किया था। हाथों में बैनर-पोस्टर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की थी। अब इस मामले में मसूद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का केस भोपाल के तलैया थाना में दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इधर, प्रदर्शन का आयोजन करने वाले विधायक आरिफ मसूद ने कहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने हमारे धर्मगुरु और मजहब के बारे में टिप्पणी की, हमने उसका विरोध किया है। किसी का मजहब इजाजत नहीं देता कि किसी के धर्मगुरु के खिलाफ टिप्पणी की जाए। उन्होंने जो टिप्पणी की और कार्टून बनाया, हमने उसका विरोध किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story