भारत

कारोबारी की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन

jantaserishta.com
8 Dec 2024 4:00 PM IST
कारोबारी की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन
x
साहिबगंज: साहिबगंज जिला मुख्यालय से सटे तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में कारोबारी शालिग्राम मंडल की हत्या के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। हत्याकांड के सात दिन बाद भी इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोग रविवार सुबह से तीनपहाड़ थाना के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
साहिबगंज जिले के एक बड़े कारोबारी शालिग्राम मंडल को 2 दिसंबर को अपराधियों ने उस वक्त गोलियों से भून डाला था, जब वे सुबह करीब 10 बजे अपने पेट्रोल पंप के डेली सेल से इकट्ठा करीब 11 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उन्हें गोली मारने के बाद अपराधी रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए थे।
शालिग्राम मंडल पेट्रोल पंप और बस ट्रांसपोर्ट के बड़े कारोबारी थे। वह ‘मंडल कोच’ नाम से कई बसों का संचालन करते थे। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। हत्याकांड के दिन भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों के समक्ष गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त किया था।
रविवार को लोग इस वारदात के खुलासे और घटना में संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने सड़क पर धरना देकर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि घटना के बाद से ही इस मामले में पुलिस का रवैया बेहद सुस्त है। वह अब तक अपराधियों का कोई सुराग तक नहीं जुटा पाई है।
इस बीच, राजमहल प्रभाग के पुलिस निरीक्षक श्यामलाल, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मोहम्मद शाहरुख, तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story