भारत

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन, रेलवे ने रद्द की 315 ट्रेनें, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
18 Jun 2022 10:48 AM IST
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन, रेलवे ने रद्द की 315 ट्रेनें, जानें पूरा अपडेट
x
न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18

पटना. सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को लेकर प्रदेश में अलर्ट है. बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. विभिन्न जिलों में अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई है. कई जिलों में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है. सुबह से ही पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों पटना की सड़कों पर उतरे. पटना में तो हालात नियंत्रण में दिख रहा है, मगर अन्य जिलों में कुछ छिटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं. अरवल में उपद्रवियों ने एंबुलेंस हमला बोल दिया वहीं जहानाबाद में शरारती तत्वों ने बस में आग लगा दी और पथराव किया.

अग्निपथ योजना के खिलाफ राजद और विभिन्न छात्र-युवा संगठनों द्वारा बिहार बंद का ऐलान किया गया है. उपद्रवियों द्वारा ट्रेनों को निशाना बनाए जाने के मद्देनजर रेलवे ने 18 जून को कुल 315 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. पूर्व मध्य रेलवे के अलग अलग स्टेशनों से खुलने, गुजरने या फिर टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story