भारत
दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से महरौली में तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई: खेमचंद शर्मा
jantaserishta.com
21 Feb 2023 10:05 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| महरौली डिमोलिशन पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कई दिनों से तकरार चल रही है। इसी क्रम में बीजेपी प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने अपने एक ताजा बयान में कहा है कि महरौली डिमोलिशन पर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से यह तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। आगे खेमचंद शर्मा ने कहा कि गलत तरीके से रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने नक्शे बनाए, अगर सही से नक्शे बनाए जाते हैं तो 30 से 40 साल पुराने लोगों के घर और ऑफिस नहीं टूटते। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस विषय को एलजी के साथ उठाया और डिमोलिशन ड्राइव को रुकवाने का काम किया। उसी की वजह से बड़ी संख्या में महरौली निवासियों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का धन्यवाद किया।
अंत में खेमचंद्र शर्मा ने कहा कि जब केजरीवाल सरकार चारों ओर से भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप से घिर चुकी है तो अब ये लोग मन्दिरों का सहारा लेकर राजनीति करना चाह रहे हैं। जबकि आप ने कई मन्दिरों को तुड़वाने का काम किया है। जिसमें चांदनी चौक एवं साउथ दिल्ली के मंदिर प्रमुख है। उन्होंने बताया कि मौलवियों को सैलरी दी जा रही है, वहीं पुजारी एवं ग्रंथियों को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है।
Tagsमहरौली डिमोलिशनखेमचंद शर्मादिल्ली सरकाररेवेन्यू डिपार्टमेंटलापरवाहीभ्रष्टाचारMehrauli DemolitionKhemchand SharmaDelhi GovernmentRevenue DepartmentNegligenceCorruption
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





