भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ मामला, आठ लोगों को मिली जमानत

jantaserishta.com
13 April 2022 12:06 PM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ मामला, आठ लोगों को मिली जमानत
x

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पिछले दिनों हुई तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार आठ लोगों को जमानत दे दी. कोर्ट ने जमानत देते हुए अपने आदेश में कहा है कि मामले में आरोपों की उचित जांच के लिए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा जाना जरूरी नहीं है.

दरअसल, 30 मार्च को बीजेपी युवा मोर्चा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था. बीजेपी का आरोप था कि अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के बलिदान का अपमान किया है. प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेड तोड़ दिए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story