भारत

बना रहा था सुसाइड का डेमो वीडियो, एक गलती से हुई छात्र की मौत

Nil dhankar
14 Dec 2021 2:03 PM IST
बना रहा था सुसाइड का डेमो वीडियो, एक गलती से हुई छात्र की मौत
x

DEMO PIC 

जांच जारी

इंदौर। शहर के हिरानगर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल 10वीं कक्षा के छात्र की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र इंस्टाग्राम के लिए फांसी पर लगाने का वीडियो बना रहा था, इसी दौरान वह कुर्सी से गिर गया। इसके बाद वह फांसी पर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 10वीं कक्षा का छात्र इंस्टाग्राम के लिए फांसी पर लगाने का वीडियो बना रहा था, इसी दौरान वह कुर्सी से गिर गया। इस घटना में छात्र की मौत हो गई।

Next Story