भारत

बिहार में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, पटना में लगे पोस्टर

jantaserishta.com
28 March 2026 1:45 PM IST
बिहार में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, पटना में लगे पोस्टर
x
पटना: बिहार में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफे की चर्चा के बीच पटना में पोस्टर लगाए गए हैं और निशांत कुमार को 'भविष्य का मुख्यमंत्री' बताया गया है।
पटना में यह पोस्टर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थकों ने लगाए, जिसमें उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने की अपील भी की। इन पोस्टरों में नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई भी दी गई।
पोस्टर पर लिखा है, "क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहारवासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बाहर।" इसके साथ ही पोस्टर पर निशांत कुमार की तस्वीर छपी है, जिसके नीचे लिखा है, "फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार।"
इससे पहले, जदयू विधायक अनंत सिंह ने खुलकर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में समर्थन दिया। मोकामा में मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण हैं और वे एक अच्छे उत्तराधिकारी साबित हो सकते हैं।
हालांकि, निशांत कुमार को 'मुख्यमंत्री' बनाए जाने की मांग उस समय और तेज हुई है, जब नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद एमएलसी पद से जल्द इस्तीफा देने की चर्चाएं हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना है। हालांकि, जदयू के कार्यकर्ताओं ने लगातार नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद न छोड़ने की अपील की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का फैसला लिया था। हालिया चुनावों में उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना गया। इसी बीच, निशांत कुमार बिहार की सक्रिय राजनीति में आए। तब से निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story