मुख्यमंत्री का OSD बताकर पैसे ट्रांसफर करने की मांग, FIR दर्ज

लखनऊ: खुद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का OSD बताकर एक शख्स ने देवरिया मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) को फोन कर खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग की. उसने कहा कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के रिश्तेदार मेहंदीपुर बालाजी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. ऐसे में उनके इलाज के लिए तुरन्त उनके खाते में 12 हजार रुपये ट्रांसफर कर दीजिए. सीवीओ ने ऐसा नहीं किया और फोन करने वाले के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. इस सम्बन्ध में सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि सीवीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





