भारत

शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
27 April 2022 11:20 AM IST
शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग, जानें पूरा मामला
x

नागपुर: हनुमान चालीसा विवाद को लेकर जेल में बंद महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है. नवनीत ने नागपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कर संजय राउत के खिलाफ SC/ST एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है.

दरअसल, संजय राउत ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 20 फीट जमीन में गाड़ने की धमकी दी थी. नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि वे दलित हैं और राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें और उनके विधायक पति रवि राणा को 'बंटी और बबली' और 420 कहा.
हालांकि, संजय राउत ने किसी का नाम नहीं लिया था. उन्होंने कहा था, शिवसेना और मातोश्री से मत उलझो, नहीं तो जमीन के 20 फीट नीचे गाड़ देंगे. अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने अपनी शिकायत में संजय राउत के बयान का जिक्र करते हुए कहा, उन्होंने कहा है कि कोई मातोश्री को चुनौती देगा, तो उसे अपने अंतिम संस्कार का सामान तैयार करके रख लेना चाहिए.
नवनीत राणा ने इस बयान का जिक्र कर संजय राउत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है. वहीं, इस मामले में पुलिस कमिश्नर का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है, मामले में जांच की जा रही है.
इससे पहले नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले को लेकर सांसद नवनीत राणा ने अपने कार्यकर्ताओं के जरिए नागपूर के पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी है. इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने संजय राऊत की प्रेस कॉन्फ्रेस का पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपा है. अब राणा की शिकायत पर नागपुर पुलिस संजय राऊत के खिलाफ क्या कारवाई करती है ये देखना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story