भारत

GATE 2022 की परीक्षा को टालने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

jantaserishta.com
2 Feb 2022 1:09 PM IST
GATE 2022 की परीक्षा को टालने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
x

IIT GATE 2022: ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्‍ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) परीक्षा स्‍थगित करने की मांग को लेकर अब छात्र सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. लंबे समय से परीक्षा की टालने की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही थी. IIT खड्गपुर ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि परीक्षा तय डेट पर ही आयोजित होगी. इसके बाद छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया और कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी.

सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर जल्‍द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. चीफ जस्टिस ने कहा कि हम इस मामले को लिस्‍ट करेंगे. परीक्षा 05-06 फरवरी को आयोजित की जानी है, जिससे पहले कोर्ट इस पर कोई निर्णय ले सकता है. छात्रों का तर्क है कि कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच एग्‍जाम सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित कराना छात्रों के स्‍वास्‍थ्‍य के साथ खिलवाड़ है. ऐसे में परीक्षा अगली डेट के लिए स्‍थगित कर दी जानी चाहिए.
इस बीच, IIT खड़गपुर ने आवेदकों के लिए GATE 2022 एग्‍जाम का ट्रैवल पास जारी कर दिया है. ट्रैवल पास की मदद से उम्‍मीदवार परीक्षा देने के लिए यात्रा कर सकते हैं. इसे डाउनलोड करने के लिए उम्‍मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा और अपने लॉगिन डिटेल्‍स की मदद से लॉगिन करना होगा. GATE 2022 ट्रैवल पास JAM 2022 परीक्षा के लिए भी वैध रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story