भारत
ऑपरेशन ब्लू स्टार व 1984 के दंगों से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग, भाजपा नेता ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र
jantaserishta.com
31 Oct 2022 2:05 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख दंगों से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सिंह ने पत्र में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 में हुए सिख दंगो की साजिश का पर्दाफास करने और इसके असली दोषियों को पकड़ने के लिए 'सत्य आयोग' का गठन करने की भी मांग की है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सजा दिलाने के लिए शाह को धन्यवाद देते हुए यह भी लिखा कि कमलनाथ और जगदीश टाइटलर जैसे कई नेता आज भी आजाद घूम रहे हैं। आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि 80 के दशक में महज चुनाव जीतने के लिए सबसे ज्यादा देशभक्त कौम, सिखों को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया था। हाल ही में आई एक किताब का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 में हुआ दंगा इसी साजिश का हिस्सा था। दंगे के मामले में कई दोषी जेल में हैं, लेकिन आज भी लोगों को पूरे सच का इंतजार है कि आखिर 1980 से 1984 तक के घटनाक्रम के लिए कौन जिम्मेदार था ? यह किसकी सजिश थी, जिसके आगे पुलिस, प्रशासन, न्यायपालिका और यहां तक कि तत्कालीन गृह मंत्री पीवी नरसिम्हा राव भी बेबस थे।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि 1984 में अकबर रोड की एक कोठी से यह सब मैनेज किया जा रहा था और उस समय राजीव गांधी ने जो बयान दिया था, वह भी भड़काने वाले थे।
आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सिंह ने आगे कहा कि इस साजिश का सच सामने आना बहुत जरूरी है, इसलिए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में साजिश करने वालों का पदार्फाश करने और इसके असली दोषियों को पकड़ने के लिए 'सत्य आयोग' का गठन करने की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





