भारत
दृष्टिहीन शिक्षकों का रीडर अलाउंस बढ़ाने और हर 3 महीने में भुगतान की मांग
jantaserishta.com
19 Feb 2023 4:23 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रोफेसर एम.जगदेश कुमार को पत्र लिखकर दिल्ली विश्वविद्यालय के दृष्टिहीन शिक्षकों का रीडर अलाउंस सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ाए जाने की मांग की गई है। यूजीसी की ओर से इन दृष्टिहीन शिक्षकों को एक साल में 36 हजार रुपये रीडर अलाउंस दिया जाता है यानी प्रति महीने 3 हजार रुपये। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न विभागों व कॉलेजों में लगभग 100 दृष्टिहीन स्थायी शिक्षक हैं। इन दृष्टिहीन शिक्षकों को पिछले एक दशक से सालाना रीडर अलाउंस 36 हजार रुपये मिल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इस अवधि में हर वस्तु की कीमत कई गुणा बढ़ी है। उनका कहना है कि जहां अतिथि शिक्षक को पहले हर महीने 25 हजार रुपये दिया जाता था लेकिन 50 हजार रुपये किया गया है। ऐसे ही दृष्टिहीन शिक्षकों का रीडर अलाउंस बढ़ाया जाए। सातवां वेतन आयोग लागू हुए सात साल हो चुके हैं। उन्होंने यह भी चिंता जताई है कि यह रीडर अलाउंस साल में एक बार अप्रैल से मार्च के बीच आता है। उनका कहना है कि कोई भी दृष्टिहीन शिक्षकों को पढ़ाने वाला रीडर सालभर तक रीडर अलाउंस का इंतजार नहीं करता।
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हंसराज सुमन ने बताया है कि ये दृष्टिहीन शिक्षक, रीडर की मदद से पुस्तकों को रिकॉर्ड, अध्ययन सामग्री को एकत्रित करना, रिसर्च पेपर तैयार करना, कक्षा को पढ़ाने के लिए नोट्स बनाना, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराना, प्रश्न पत्र तैयार करना, पुस्तकें खरीदना, ऑडियो-वीडियो तथा डिवाइस आदि खरीदने का काम करते हैं। ऐसे में रीडिंग करने वाले शोधार्थियों, छात्रों का कहना है कि जब शिक्षकों को हर महीने वेतन मिलता है तो रीडर को अलाउंस हर महीने या तीन महीने का एक साथ क्यों नहीं मिल सकता।
शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में दिया जाने वाला रीडर अलाउंस बहुत ही कम है। उस पर भी यह रीडर अलाउंस केवल स्थायी शिक्षकों को ही दिया जाता है जबकि वर्षो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दृष्टिहीन एडहॉक टीचर्स भी पढ़ा रहे है, उन्हें भी रीडर अलाउंस दिए जाने की मांग दोहराई गई है। साथ ही रीडर अलाउंस तीन महीने में देने की मांग यूजीसी के समक्ष रखी गई है। अभी अप्रैल से मार्च तक एक साथ यह रीडर अलाउंस दिया जाता है। दृष्टिहीन शिक्षकों के लिए रीडिंग करने वाले बीच में इसलिए छोड़कर चले जाते हैं क्योंकि रीडर अलाउंस साल के अंत में दिया जाता है।
Tagsयूजीसीदृष्टिहीन शिक्षकशिक्षकरीडर अलाउंसदिल्ली विश्वविद्यालयदिल्लीदिल्ली न्यूज़ugcblind teacherteacherreader allowancedelhi universitydelhidelhi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





