भारत
राज्यपाल के खिलाफ अपमानजनक भाषा के लिए डीएमके नेता को गिरफ्तार करने की मांग
jantaserishta.com
15 Jan 2023 10:34 AM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने राज्य के पुलिस प्रमुख सी. सिलेंद्रबाबू से अनुरोध किया है कि डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने राज्यपाल आर.एन. रवि के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यालय ने चेन्नई शहर के पुलिस आयुक्त, शंकर जिवाल को एक शिकायत भेजी थी कि राज्यपाल पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए डीएमके नेता पर र्कारवाई की जाय।
शिकायत में राजभवन के उप सचिव एस. प्रसन्ना रामास्वामी ने कहा कि शिवई कृष्णमूर्ति द्वारा राज्यपाल को गाली देने का वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि डीएमके नेता की कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 के दायरे में आती है।
साइबर सेल के उपायुक्त कृष्णा श्रुति ने राज्यपाल कार्यालय को लिखे पत्र में कहा कि वीडियो की जांच की गई और आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत कार्रवाई बनती है।
पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वीडियो के साथ शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





