भारत

परिवार वालों की मांग: नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो, नए नोटों पर छपे फोटो

jantaserishta.com
13 Jan 2022 3:25 PM IST
परिवार वालों की मांग: नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो, नए नोटों पर छपे फोटो
x

कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिजनों ने नेताजी के 125वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को पत्र लिखकर नए नोटों पर नेताजी की तस्वीर छापने की मांग की है. साथ ही नेताजी के जन्मदिन 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की गई है. 9 पॉइंट में लिखे गए पत्र में नेताजी के परिजन की ओर से कहा गया है कि सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर वे अपना सुझाव दे रहे हैं.

पत्र में लिखा गया है कि नेताजी के जन्मदिवस 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए. ये उन्हें सम्मानित करने जैसा होगा. साथ ही ट्रेनों के 4 डिब्बों को नेताजी मोबाइल संग्रहालय में बदलने की मांग की है जिससे देशभर के लोग आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की वीरता के बारे में जान सकें.
इसके अलावा, हर साल 21 अक्टूबर को लाल किले पर झंडा फहराने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करने की भी मांग की गई है. 30 दिसंबर 1943 को अविभाजित स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्राध्यक्ष नेताजी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ध्वाजारोहण किया था. इसकी स्मृति में भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री द्वारा हर साल 30 दिसंबर को ध्वजारोहण की मांग की गई.
पत्र में कहा गया है कि नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के सामने नेताजी की प्रतिमा स्थापित की जाए. भारतीय राष्ट्रीय सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लाल किले में आईएनए स्मारक का निर्माण करें, जिन्होंने हमारी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, देश भर में नेताजी की समावेशी विचारधारा को एकजुट करने के लिए लागू करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story