भारत
देशभर में बढ़ रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की स्पेशल राखियों की डिमांड
jantaserishta.com
3 Aug 2025 3:53 PM IST

x
हल्द्वानी: उत्तराखंड में हल्द्वानी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर रेशमी धागे से बनी राखी भेजी है। रेशम से बनी इन राखियों की देश के कई राज्यों में भारी मांग है।
रेशम विभाग के उपनिदेशक हेमचंद्र ने बताया कि इससे समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। शुद्ध रेशम से बनी इन राखियों को पीएम के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेजा गया है। हेमचंद्र ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पिछले साल प्रदेश में नवाचार शुरू किया था, जिसमें रेशम से कई आकर्षक उत्पाद बनाए थे। ऐसे उत्पाद देश में पहली बार बन रहे थे। महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मात्र नौ माह में ही 9 लाख से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता हासिल की है।
इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर राखियां बनाई गई हैं। यह आकर्षक राखियों प्रदेश में ही नहीं, भारत के अन्य राज्यों में पहुंच चुकी हैं। इस राखी की मांग देश भर में है। राखी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, बैंगलोर, राजस्थान, लखनऊ, गुजरात और चंडीगढ़ तक भेजी जा चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि रेशम विभाग से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रक्षाबंधन के अवसर पर रेशम से बनी राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री के लिए भेज रही हैं। इन राखियों की बिक्री से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन राखियों को बनाकर कुछ ही दिनों में समूह की महिलाओं ने लगभग 15 हजार के करीब कारोबार किया है। लोगों को यह राखी पसंद आ रही हैं, जिससे समूह को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। महिला सहायता समूह की अध्यक्ष किरण जोशी का कहना है कि समूह की महिलाएं पिछले कई महीनों से राखी बनाने में लगी हैं, जिसके माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इस राखी की डिमांड देश के अन्य राज्यों से मिल रही है। यह राखी ईको फ्रेंडली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





