भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा

jantaserishta.com
4 Oct 2026 6:15 PM IST
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा
x
नई दिल्ली: दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. आम आदमी पार्टी और उसके छात्र संगठन 'ASAP' के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान आप कार्यकर्ता उन बसों पर चढ़ गए जिनमें प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया जा रहा था.
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की. 'आप' कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को बीच सड़क पर ही घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. हालात पर काबू पाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है.
दूसरी तरफ जंतर-मंतर भी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. आप नेता सौरभ भारद्वाज को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने बताया, 'वो (पुलिस) मुझे उठाकर ऐसे फेंक रहे हैं जैसे मैं कोई फुटबॉल हूं... यहां इतनी बड़ी पुलिस फोर्स है, फिर भी वो अपने ही ACP के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं कर रहे हैं, न ही ACP को अरेस्ट कर रहे हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story