भारत

दहेज की मांग, महिला ने बच्चों और खुद को लगाई आग, फिर...

jantaserishta.com
9 Feb 2022 9:30 AM IST
दहेज की मांग, महिला ने बच्चों और खुद को लगाई आग, फिर...
x
महिला के परिवार वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप।

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया. इस घटना में महिला और बेटी की झुलसने से मौत हो गई. जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना सलेहा थानाक्षेत्र के कठवरिया गांव की है. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है. और बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतका का पति राजेश कोरी बकरी चराने गांव के खेतों में गया हुआ था और माता-पिता गांव में चल रही भागवत कथा सुनने के लिए गए हुए थे. तभी 28 वर्षीय द्रौपदी ने यह कदम उठाया. सालेहा थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि महिला ने परिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है.
उधर, महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए रोजाना प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी आवेश में उनकी बेटी ने ये कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इसकी बारीकी से जांच शुरू कर दी है.
कानपुर में शख्स ने किया सुसाइड
वहीं, यूपी के कानपुर में एक युवक ने वाहन शोरूम मालिक से परेशान होकर सुसाइड कर लिया. युवक ने सुसाइड से पहले शोरूम मालिक द्वारा मारपीट का जिक्र कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया और शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है.
युवक की पत्नी का आरोप है कि शोरूम के मालिक के खिलाफ कई बार हमने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, जबकि शोरूम मालिक मेरा मकान लिखवाने का दबाव बना रहा था. शोरूम मालिक मौके से फरार हो गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story