भारत

फोन और कैंडल की रोशनी में हुई डिलीवरी, जानें कहां हुआ ऐसा?

jantaserishta.com
8 April 2022 11:03 AM IST
फोन और कैंडल की रोशनी में हुई डिलीवरी, जानें कहां हुआ ऐसा?
x
जबरदस्त बिजली संकट देखने को मिल रहा है.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में जबरदस्त बिजली संकट देखने को मिल रहा है. हालात इतने खराब हैं कि अस्पतालों में भी रात-रात बिजली नहीं आ रही है. ऐसी स्थिति में अब मैटरनिटी वॉर्ड में डॉक्टरों की चुनौती कई गुना बढ़ गई है. उन्हें बिना लाइट के फोन और कैंडल की रोशनी में बच्चों की डिलीवरी करवानी पड़ रही है.

ऐसा ही एक मामला NTR सरकारी अस्पताल से सामने आया है जहां पर डॉक्टरों को फोन और कैंडल की रोशनी में बच्चे की डिलीवरी करवानी पड़ी है. इसके अलावा P.G. Jangareddygudem Area Hospital में भी पूरी रात बिजली नहीं रहने से मरीजों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा है. अस्पताल के प्रशासन ने बताया है कि जनरेटर में डीजल नहीं होने की वजह से बिजली सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया जा सका. इस वजह से मरीजों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी.
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां बिजली ना होने की वजह से अस्पतालों में मरीज और उनके परिजन खासा परेशानी का सामना कर रहे हैं. एक महिला जो गर्भवती थीं और बच्चे को जन्म देने वाली थीं, उन्होंने बताया कि अस्पताल में जब दो घंटे तक बिजली नहीं थी, तो वहां मौजूद स्टाफ से इस बारे में पूछा गया. जवाब ये दे दिया कि कैंडल लेकर आएं. अब आप बताएं देर रात हमे कौन कैंडल लाकर देगा, कहां से हम इंतजाम करेंगे.
वैसे इस बिजली संकट से सिर्फ मरीज और उनके परिजन परेशान नहीं हैं, डॉक्टर भी चिंता में आए गए हैं. द हिंदू से बात करते हुए डॉक्टर डेविड ने बताया कि हम कैंडल, सेलफोन और टॉर्च लाइट में बच्चे की डिलीवरी करने को मजबूर थे. भगवान का शुक्र रहा कि वो एक नॉर्मल डिलीवरी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story