भारत
बस में गर्भवती महिला की कराई डिलीवरी, महिला ने वीडियो कॉल के जरिए किया सबकुछ
Nil dhankar
4 Dec 2021 5:59 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
यूपी के बहराइच में फिल्म थ्री इडियट्स का एक सीन जीवंत हो गया। यहां एक सामान्य महिला ने लखनऊ से बहराइच जा रही चलती बस में रैंचों (आमिर खान) की तरह नायिका बन वीडियो कालिंग से डिलीवरी करा दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इस घटनाक्रम की खूब चर्चा हो रही है। लोग महिला की तरीफ कर रहे हैं।
प्रखरपुर के धर्मनपुर की रहने वाली रुखसाना गर्भवती थीं। वह शुक्रवार की रात लखनऊ से बहराइच जा रही थी। उसकी बस बाराबंकी ही पहुंची थी कि उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला गुहार लगाने लगी। महिला की चीखें सुन शालू श्रीवास्तव नाम की एक महिला मदद करने आई। शालू की सास प्रेमा रिटायर एएनएम हैं। शालू ने अपनी सास को वीडियो कॉल कर सुरक्षित प्रसव में मदद करने को कहा, जिसके बाद उनकी बातें मान बच्चे को सुरक्षित इस दुनिया में लाया जा सका।
Next Story





