भारत
डिलीवरी ब्वॉय पर अत्याचार, नाम पूछकर बंधक बनाकर पीटा, मुंह पर फेंक दी शराब
jantaserishta.com
23 Aug 2024 8:31 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मुकदमा दर्ज.
लखनऊ : लखनऊ के गोमतीनगर में खाना आर्डर देने गए डिलीवरी ब्वॉय का नाम पूछकर कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीटा और मुंह पर शराब फेंक दी। बंधक डिलवरी ब्वॉय से उठक-बैठक लगवाई। इसके बाद पैसे ज्यादा लेने का माफीनामा लिखवाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। यह लिखवाया कि कहीं शिकायत नहीं करेगा। पीड़ित डिलवरी व्यॉय ने गोमतीनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अमीनाबाद मौलवीगंज निवासी मोहम्मद असलम फूड डिलीवरी कंपनी में काम करते हैं। असलम के मुताबिक रक्षाबंधन पर देर रात हुसड़िया चौराहे के पास से 20 रोटियों का आर्डर सप्लाई करने गया था। रोटी लेकर जब वह पहुंचा तो फोन किया। उसे बताया गया कि दूसरी मंजिल पर खाने का पैकेट पहुंचा दे। वह जब दूसरी मंजिल के कमरे में पहुंचा तो वहां चार लोग थे। नाम पूछा और गालियां देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर बंधक बना लिया और मारा पीटा। उसके मुंह पर शराब फेंकी दी। डेढ़ घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा।
काफी मिन्नत करने के बाद उससे झूठा माफीनामा लिखाया कि उसने आर्डर के बदले ज्यादा पैसे लिए और गाली गलौज की। आरोपितों ने धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





