डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने नगदी और मोबाइल लूटा

रेवाड़ी में रविवार रात जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 30 वर्षीय महेंद्र सेक्टर 19 में अंसल टाउन में खाना डिलीवर करने जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी। युवक को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने युवक की नगदी और मोबाइल भी लूट लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





