भारत

रफ्तार का कहर: कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौत

jantaserishta.com
21 Feb 2026 10:55 AM IST
रफ्तार का कहर: कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौत
x
जांच जारी है.
नई दिल्ली: दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी को बताया कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक ने बताया कि मैंने बहुत तेज आवाज सुनी और भागकर यहां आया। उन लड़कों ने शराब पी रखी थी और कार की स्पीड करीब 150 थी। उसने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। चश्मदीद ने बताया कि एक युवक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
साथ काम करने वाले डिलीवरी बॉय ने बताया, "रात में काले रंग की कार ने टक्कर मारी थी, जिसमें युवक की मौत हो गई। वह मेरे साथ काम करता था। हम रात में ही साथ मिलकर काम करते थे।" उसने आरोप लगाए कि कार सवार युवक नशे में धुत थे और तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने घटना के बारे में कहा कि सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास यह हादसा हुआ। करीब साढ़े तीन बजे हादसे के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना पर एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डिलीवरी बॉय की पहचान हेम शंकर के रूप में हुई है। वह दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, आरोपी कार ड्राइवर की पहचान नजफगढ़ के मोहित कुमार के रूप में हुई है। इसे हिरासत में ले लिया गया है और कार भी जब्त कर ली है। आरोपी एमसीडी में कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करता है। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null