9 किलोमीटर साइकिल चलाकर खाना पहुंचाने आया डिलीवरी बॉय, लोगों ने किया ऐसा काम हर तरफ हो रही तारीफ

हैदराबाद. अक्सर लोग घर बैठे खाने-पीने का सामान ऑर्डर (Online Food) कर देते हैं. कुछ ही देर में कोई डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) उस सामान की डिलीवरी करने आ जाता है. लेकिन इस दौरान वह किन परिस्थितियों में अपनी नौकरी करता है, ये कुछ ही लोग समझ पाते हैं. ऐसे में वे लोग उस डिलीवरी बॉय की मदद भी करते हैं. ऐसा ही एक मामला आया है हैदराबाद (Hyderabad) में. वहां फूड डिलीवरी बॉय 9 किलोमीटर साइकिल चलाकर खाना पहुंचाने आया. जिसे उसने खाना पहुंचाया, उसने सोशल मीडिया के जरिये रुपये जुटाकर उसे एक बाइक गिफ्ट कर दी. इससे वह बेहद खुश हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





