भारत

डिलीवरी बॉय की गुंडागर्दी, तोड़ दी नाक ग्राहक की

jantaserishta.com
11 March 2026 4:21 PM IST
डिलीवरी बॉय की गुंडागर्दी, तोड़ दी नाक ग्राहक की
x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले एक डिलीवरी एजेंट ने विवाद के बाद कस्टमर पर हमला कर दिया. जिससे उसकी नाक टूट गई. घटना कोरमंगला में एक अपार्टमेंट के कॉम्पलेक्स में हुई.
अधिकारी ने बताया कि एजेंट एक ऑर्डर डिलीवर करने पहुंचा था, तभी कस्टमर के साथ इस बात को लेकर बहस हो गई कि डिलीवरी किस फ्लोर पर करनी है? देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद डिलीवरी एजेंट ने कस्टमर के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसकी नाक टूट गई. इसके बाद आरोपी ने डिलीवरी का सामान ज़मीन पर फेंक दिया और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स से भाग गया.
लोग घायल आदमी की मदद के लिए दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है और डिलीवरी एजेंट का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह समझने के लिए अपार्टमेंट परिसर से CCTV फुटेज भी देख रहे हैं कि घटना कैसे हुई?
पीड़ित ने बताया कि आरोपी डिलीवरी एजेंट एड्रेस पर आ नहीं रहा था और आया भी तो किस फ्लोर पर डिलीवर करना है, इसको लेकर बहस करने लगा. वहीं जब पीड़ित पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया. जिससे उसकी नाक भी टूट गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story