भारत

ये क्या...डिलीवरी ब्वॉय के साथ हुई मारपीट, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने...

jantaserishta.com
4 Jun 2022 5:26 PM IST
ये क्या...डिलीवरी ब्वॉय के साथ हुई मारपीट, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने...
x

कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में स्विगी के एक डिलीवरी ब्वॉय पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा हमला करते हुए दिखाई दे रहा है. इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात ये है कि डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला को टक्कर मारने के बाद जा रही बस को रोकने की कोशिश थी.

डिलीवरी ब्वॉय मोहनसुंदरम ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे. अचानक एक स्कूल वैन ने महिला यात्री को टक्कर मार दी. महिला के साथ चल रहे पुरुष ने वैन को रोकने की कोशिश की. यह देखकर मोहनसुंदरम ने कथित तौर पर अपनी बाइक स्कूल वाहन के सामने रखकर वैन को रोकने का प्रयास किया.
स्कूल वाहन के सामने बाइक रखने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी भड़क गए और उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे ट्रैफिक पुलिस वाले डिलीवरी ब्वॉय को कई थप्पड़ मार रहे हैं. मोहनसुंदरम का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस वालों ने उसकी बाइक की चाबी और हेडसेट भी छीन लिए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की ओर से इस मामले में जांच का आदेश दिया गया है और ट्रैफिक पुलिस वाले को कथित तौर पर कंट्रोल रूम में ट्रांसफर कर दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story