भारत
नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 April 2023 9:54 AM IST

x
DEMO PIC
गुरुग्राम, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी हरि मोहन 7 अप्रैल को शादी के बहाने उसकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया और इसके बाद नाबालिग को गुरुग्राम जिले के नाथूपुर इलाके में उनके घर के बाहर छोड़ दिया।
डीएलएफ फेज 3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा, संदिग्ध डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और उसने अपराध कबूल कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Tagsगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसरेपडिलीवरी बॉयGurugramGurugram NewsGurugram PoliceRapeDelivery Boy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





